ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के सदस्य मुहम्मद करीम आबेदी ने आज एक साक्षात्कार में फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा ईरान को दी जाने वाली धमकियों पर कहा कि किसी भी प्रकार के संभावित आक्रमण का ईरान की सशस्त्र सेना की ओर से उत्तर, असाधारण और अकल्पनीय होगा। ईरानी विदेशमंत्रालय में पश्चिमी यूरोपीय मामलों के निदेशक हसन ताजिक ने भी इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरान की रक्षा गतिविधियां प्रतिरक्षात्मक हैं सार्कोज़ी के बयान की ओर संकेत किया और स्पष्ट किया है कि गलत जानकारियों के आधार पर इस प्रकार के बयान क्षेत्र को अस्थिर बनाने की भूमिका तैयार कर सकते हैं। ईरानी सेना की खातमुलअंबिया छावनी के कमांडर, ब्रिग्रेडियर, फ़रज़ाद इस्माईली ने भी आज शुक्रवार को कहा है कि यदि शत्रुओं ने मूर्खता की और हमारे देश पर आक्रमण किया तो उन्हें सशस्त्र सेना के मुंहतोड़ उत्तर का सामना होगा। फ्रांस के राष्ट्रपति निकोला सार्कोज़ी ने अपने देश की समस्याओं पर पर्दा डालने के लिए दो दिनों पूर्व बयान दिया था कि ईरान की परमाणु गतिविधियां, क्षेत्र और विश्व के लिए ख़तरा हैं।समाचार समाप्त........166